गणतंत्र दिवस पर लोक भवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

IMG-20260126-WA2119-1536x715
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

देहरादून 26 जनवरी, 2026 । 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन, देहरादून में स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधायकगणों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस स्वल्पाहार कार्यक्रम ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी समन्वय एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर राज्य के समग्र विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक संवाद भी हुआ। कार्यक्रम पूरे गरिमा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish