भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने तिरंगा ध्वज फहराया

e08562b18a4b6173a0140b82aede2f0d
0 0
Read Time:3 Minute, 52 Second

जयपुर, 26 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा ध्वज फहराया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आज ही के दिन हमारे संविधान की रचना हुई थी। देश में यदि किसी राजनीतिक दल ने संविधान का सही मायनों में सम्मान किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा ने संविधान को सर्वोच्च सम्मान देने का कार्य किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संविधान हमें व्यवस्थाओं का पालन करना सिखाता है, जिससे देश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। संविधान मर्यादा, अनुशासन और समानता का मार्ग प्रशस्त करता है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार ग्रहण करते समय संविधान को मस्तक पर लगाकर उसका सम्मान किया था। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि संवैधानिक व्यवस्थाओं के अनुरूप आचरण कर रहे हैं। प्रदेश में भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार का सतत प्रयास है कि आम नागरिक को आज़ादी का वास्तविक अनुभव मिले, विकास के अवसर मिलें और वे देश के विकास में सहभागी बनें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पड़ोसी देशों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में संवैधानिक व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जहां आम नागरिक अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। इसके विपरीत भारत में संवैधानिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिसके लिए देश के नेतृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि संविधान को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे सर्व समाज का समग्र विकास हो सके और आम नागरिक के जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो।

इस अवसर पर सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य महाराज, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अजीत मांढण, नारायण मीणा, आईदान सिंह भाटी, अपूर्वा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित मोर्चो के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish