गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 143 अधिकारी-कर्मियों को मिलेगा विशिष्ट सम्मान

IMG_20260125_164530-1
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

देहरादून, 25 जनवरी 2026। 

गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में कुल 143 पुलिस अधिकारी/कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
इनमें से 6 पुलिस कर्मियों को “राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 137 अधिकारी/कर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड एवं सिल्वर) प्रदान की जाएगी। यह सम्मान सेवा के आधार पर तथा विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु) – 06
राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से एसटीएफ, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस एवं पीएसी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी स्तर के कार्मिक शामिल हैं।
डीजीपी प्रशस्ति डिस्क – सेवा एवं विशिष्ट कार्य के लिए सम्मान
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रशस्ति डिस्क गोल्ड एवं सिल्वर विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही हैं—
सेवा के आधार पर
विशिष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु
इन श्रेणियों के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पीएसी, आईआरबी, अभिसूचना, साइबर क्राइम, पुलिस दूरसंचार सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
प्रदेशभर से चयन
सम्मानित होने वाले अधिकारी-कर्मी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से हैं।
पुलिस बल का मनोबल होगा और सशक्त
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया जाने वाला यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को सशक्त करने के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है। राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा यह संदेश दिया गया है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को हर स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish