प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

images - 2026-01-26T100059.542
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

नई दिल्ली, 26 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सारे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर संदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि यह महापर्व भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। ”

उन्होंने एक्स पर एक अन्य संदेश में लिखा, ” गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ ”

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले इस संबंध में जारी संदेश में लिखा, ”गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी ने देश के नाम एक अत्यंत प्रेरणादायी संबोधन दिया है। उन्होंने हमारे संविधान की विशेषता को रेखांकित करते हुए उस सामूहिक भावना की सराहना की, जिसने हमारे राष्ट्र को निरंतर आगे बढ़ाया है। उनका यह संबोधन हर देशवासी को लोकतंत्र को सशक्त बनाने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish