स्वदेशी संकल्प यात्रा का देहरादून में भव्य स्वागत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का राष्ट्रव्यापी अभियान

IMG-20260124-WA0852
0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

देहरादून : लखनऊ से प्रारंभ हुई स्वदेशी संकल्प यात्रा आज देहरादून पहुँची। लगभग 40 ज़िलों और 3000 किलोमीटर की यात्रा के लक्ष्य के साथ चल रही इस यात्रा का उत्तराखंड में प्रवेश पर नारसन बॉर्डर रोड स्थित आगमन गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा का देहरादून शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कार्यक्रमों के साथ अभिनंदन किया गया।
देहरादून के प्रिंस चौक पर यात्रा का विशेष स्वागत राजपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री खजान दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवा ध्वज दिखाकर स्वदेशी संकल्प यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय कुमार ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों (Local Products) को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आत्मनिर्भरता के संकल्प की यात्रा है, जिसका आयोजन स्वदेशी जागरण मंच सहित विभिन्न संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत देशभर में रैलियां, पदयात्राएं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) एवं 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) जैसी महत्वपूर्ण तिथियों से भी जुड़ी हुई है।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक श्री गौरव कुमार ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना 22 नवंबर 1991 को दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य उदारीकरण के दौर में भारतीय स्वदेशी उद्योगों और आर्थिक संप्रभुता की रक्षा करना रहा है। मंच का वैचारिक आधार भारतीय अर्थव्यवस्था को विदेशी चंगुल से मुक्त रखना, आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना और स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देना है।
श्री सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार, स्थानीय कारीगरों एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने तथा स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
क्षेत्र संयोजक श्री अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी के प्रति जनमानस की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ भारतीय नीति निर्माताओं को आर्थिक मामलों में स्वदेशी की महत्ता समझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर श्री अनुपम श्रीवास्तव (क्षेत्र संयोजक, पूर्वी क्षेत्र), श्री अजय आनंद (प्रांत समन्वयक, काशी प्रांत), डॉ. आनंद (प्रांत प्रचार प्रमुख), श्री जितेंद्र प्रवीण अग्निहोत्री, श्री रामकुमार, श्री सुभाष गुप्ता (उद्योगपति, मुंबई), श्री गौरव कुमार (सह प्रांत संयोजक) तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक श्री सुशील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish