मुआवजे के नाम पर घूस लेते राजस्व अमीन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Raveena kumari January 22, 2026
Read Time:54 Second
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी लोक निर्माण विभाग के अमीन को विजिलेंस टीम ने गुरुवार को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अमीन टीका राम नौटियाल भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और गुरुवार को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
