‘दो दीवाने सहर में’ का रूहानी गाना ‘आसमा’ कल होगा रिलीज

8
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

मुम्बईः ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में का खूबसूरत टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जो एक ऐसी लव स्टोरी की झलक दिखाता है जो रियल, सरप्राइजिंग और बेहद रिलेटेबल लगती है। टीज़र को हर तरफ से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला है और इससे इस इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

इस बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच अब मेकर्स ऑडियंस को फिल्म के रोमांटिक फील में और डुबोने के लिए तैयार हैं, फिल्म का बेहद फ्रेश और नया साउंड ऑफ लव ‘आसमा’ कल रिलीज़ होने जा रहा है। अपनी मेलोडी और सुकून देने वाली धुन के साथ यह गाना इस सीज़न में एक क्लटर-ब्रेकिंग लव सॉन्ग साबित होता है, जो अब तक सुने गए गानों से बिल्कुल अलग और खास लगता है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर क्लटर-ब्रेकिंग और फ्रेश नए गाने ‘आसमा’ का एक छोटा टीज़र शेयर किया है, जिसकी धुनें बेहद सुकून देने वाली और दिल को छू जाने वाली हैं। गाना कल रिलीज़ होने वाला है और इसी के साथ उन्होंने पोस्ट को इस कैप्शन के साथ शेयर किया— “हर इंपरफेक्टली परफेक्ट कहानी का अपना एक एंथम होता है और ये रहा हमारी आसमा की एक छोटी सी झलक। गाना कल रिलीज़ होगा!

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish