कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ₹616.67 लाख की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

IMG-20260118-WA0048-780x470
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

देहरादून, 18 जनवरी 2026। कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड संख्या 04, राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंडी परिषद द्वारा ₹23 लाख की लागत से तैयार की गई विभिन्न विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। वहीं वार्ड के अंतर्गत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क एवं नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधान चालंग रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, पार्षद महिमा पुंडीर, रणवीर, उमेश त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया और सरकार की विकास नीतियों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish