बॉक्स ऑफिस के सुल्तान ‘तानाजी’ की छठी वर्षगांठ आज

7
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

मुंबई: ओम राउत निर्देशित सुपरहिट फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गए हैं। यह ऐतिहासिक फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही बड़ी हिट नहीं रही, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास अनुभव भी बनी। इस फिल्म में मराठा योद्धा तानाजी की वीरता, बलिदान और गर्व को दिखाया गया था।

फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे। शरद केलकर की गंभीर और प्रभावशाली अभिनय ने फिल्म को और मजबूत बनाया। शरद केलकर ने इस फिल्म के छह साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया और लिखा कि छह साल इस अद्भुत अनुभव के तानाजीफिल्म, जय भवानी जय शिवाजी। शरद केलकर अपनी आने वाली वेब सीरीज़ ‘तस्करी दि स्मगलर’ वेब’ की तैयारी में हैं। इस सीरीज़ में उनके साथ इमरान हाशमी, अमृता खानविलकर और अन्य कलाकार नजर आएंगे। नीरज पांडे द्वारा बनाई गई यह सीरीज़ 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish