आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, रायपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

4
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

देहरादून: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांझावाला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रायपुर थाना क्षेत्र के यूको बैंक, रांझावाला के पास की है। जहाँ आरोपी की पुरानी रंजिश चल रही थी। गुरुवार को इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और आरोपी ने युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की। एसएसपी देहरादून के निर्देशों के क्रम में पुलिस ने आरोपी की तलाश में क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित जांच के आधार पर पुलिस ने 33 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायपुर पुलिस की सतर्कता से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish