मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते और गोवंश

1
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

देहरादूनः मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा बेसहारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गोवंश के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यथोचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों से लावारिस कुत्तों एवं गोवंश के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बेसहारा गोवंशों को रखने के लिए कांजीहाउस तैयार किए जाएं एवं उनके संचालन हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा सभी बस टर्मिनलों एवं रेलवे स्टेशनों एवं आसपास बेसहारा पशुओं एवं गोवंशों को स्थानीय निकायों की सहायता से यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने इन बेसहारा को स्थानीय लोगों द्वारा गोद लेने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की भी बात कही। पालतू जानवर रखने वालों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें‘ एसओपी तैयार की जाए।

इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish