देहरादून में ठिठुरन बढ़ी, मौसम विभाग की पहाड़ों पर हिमपात चेतावनी

1
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम की बड़ी चेतावनी दी है। इन जिलों में बर्फबारी की आशंका जताई है। जबकि राज्य में कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य शेष जनपदों में बर्फीली हवा लोगों को परेशान करेगी।

नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को इस सर्दी का अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढुंगी, रामनगर, बैलपड़ाव, पिरूमदारा, प्रतापपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे द्दश्यता बेहद कम हो गई। कई स्थानों पर द्दश्यता 40 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और लंबी दूरी की यात्रा कर रहे वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात रुक-रुक कर चलता नजर आया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग सुबह और शाम के समय घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और नमी की अधिकता के चलते आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सतकर्ता बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish