नींबूवाला में ‘शहीद पार्क’ का भव्य लोकार्पण, देश के वीर सपूतों की स्मृति में एमडीडीए की अनुपम भेंट

2
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र में नवनिर्मित ‘शहीद पार्क’ का विधिवत लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक (कैंट विधानसभा) श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया। यह पार्क न केवल नागरिकों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल होगा, बल्कि देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की वीरता की गौरव गाथा भी सुनाएगा।

इस पार्क को विशेष रूप से उन वीर सपूतों की स्मृति में विकसित किया गया है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। लोकार्पण के दौरान विधायक सविता कपूर ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्क में विशेष रूप से इन शहीदों को सम्मानित किया गया है। शहीद शिव चरण प्रसाद कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए बलिदान दिया। शहीद मेजर संजय सिंह जम्मू-कश्मीर युद्ध के दौरान देश की रक्षा में शहीद हुए। शहीद देवेंद्र सिंह जी: द्रास सेक्टर में ‘ऑपरेशन विजय रक्षक’ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

एमडीडीए ने इस पार्क को एक गरिमामय, प्रेरणादायी और नागरिक अनुकूल स्थल के रूप में तैयार किया है। पार्क की प्रमुख विशेषताएं हरित परिदृश्य (Greenery) आकर्षक लैंडस्केपिंग और पौधों के माध्यम से इसे पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है। शहीदों की याद में विशेष स्मारक और स्मृति चिह्न स्थापित किए गए हैं। शाम के समय पार्क की सुंदरता निखारने के लिए बेहतरीन लाइट फिटिंग्स लगाई गई हैं। स्थानीय निवासियों और बच्चों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर बताया गया कि एमडीडीए क्षेत्र के संतुलित और सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शहीद पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों का निर्माण शहर के सौंदर्यकरण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देने का काम करेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एमडीडीए के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish