अल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुख, घायलों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

images - 2025-12-28T143838.685
0 0
Read Time:1 Minute, 10 Second

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर हुए बस दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है। वह स्वयं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish