विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा विराट कोहली का जलवा, 6 जनवरी को रेलवेज के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

4
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

नई दिल्ली: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेलते दिखेंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इसकी पुष्टि की। उनके मुताबिक कोहली ने दिल्ली के लिए तीन मैच खेलने की बात कही है। बीसीसीआई के अनुसार, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाडिय़ों को कम से कम दो विजय हजारे मैच खेलने थे, लेकिन कोहली एक अतिरिक्त मैच भी खेलना चाहते हैं। कोहली छह जनवरी को रेलवेज के खिलाफ मैच खेलेंगे। यह मुकाबला बंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा। कोहली ने पहले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पहले ही मैच में सेंचुरी लगाते हुए 131 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच 77 रन की पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। पहले मैच के दौरान वे सबसे तेज 16 हजार लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यह आंकड़ा 330 पारियों में छुआ और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने यह उपलब्धि 391 पारियों में हासिल की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish