बॉलीवुड में फ्रेश चेहरों के नाम रहा साल 2025, बनाया दर्शकों को अपना मुरीद

2
0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second

मुंबई: वर्ष 2025 में बॉलीवुड में स्टार किड्स के साथ हीं कई नये चेहरों ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2025 में कई नामचीन सितारों के बच्चों के साथ नवोदित कलाकारों ने डेब्यू किया। इनमें कुछ ने फिल्मों, जबकि कुछ ने वेब सीरीज से शुरुआत की। डेब्यू करने वाले कलाकारों ने न केवल अपनी काबिलियत साबित की, बल्कि इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान भी बनाई। इनमें शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान, चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे,रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन, संजय कपूर की पुत्री शनाया कपूर,सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान , सारा अर्जुन, अनीत पड्डा, सोनम बाजवा, हरनाज़ संधू, वीर पहाडिय़ा समेत अन्य शामिल हैं। जहां कुछ चेहरे अपनी चमक से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे, वहीं कुछ उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान ने शो द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड से बतौर निर्देशक अपनी पारी की शानदार आगाज किया। बोल्ड, डार्क और एनर्जेटिक, यह सीरीज़ फिल्म इंडस्ट्री के चमकते ग्लैमर के पीछे छिपी सत्ता, महत्वाकांक्षा, संघर्ष और भावनात्मक हकीकतों को उजागर करती है। यदि इसे वर्ष 2025 की सबसे बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल ओटीटी सीरीज़ कहें तो गलत नहीं होगा। आर्यन खान का पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ काफी सफल रहा और लोगों ने इसे पसंद किया। आर्यन को एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का अवॉर्ड मिला है। अहान पांडे ने यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरूआत की। इसी फिल्म से अनीत पड्डा ने भी फिल्मों में अपनी शुरूआत की। फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अहान और अनीता की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 329 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसका संगीत भी इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुआ। फिल्म के गाने हों या स्टोरी दोनों को दर्शकों, खासतौर पर जेन जेड ने काफी पसंद किया। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गई। हालांकि राशा थडानी का आइटम सॉन्ग उई अम्मा खूब हिट हुआ। ब्लॉक बस्स्टर फिल्म धुरंधर से सारा अर्जुन ने बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया। हालांकि इससे पहले वह बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सारा अर्जुन अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish