स्वतंत्रता सेनानी कल्याण परिषद की पहल: महावीर त्यागी की 126वीं जयंती पर जुटेंगे दून के प्रबुद्ध नागरिक

16
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

देहरादून: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और देहरादून के विकास की आधारशिला रखने वाले पूर्व सांसद महावीर त्यागी जी की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन दोपहर 11:30 बजे से उज्जवला रेस्टोरेंट (प्रेस क्लब के निकट), देहरादून किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद द्वारा संयुक्त नागरिक संगठन, देहरादून के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। दून के प्रथम सांसद महावीर त्यागी महावीर त्यागी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक विजनरी नेता थे। उन्होंने तीन बार संसद में देहरादून का प्रतिनिधित्व किया और उनके प्रयासों से ही उत्तराखंड की धरती पर राष्ट्रीय महत्व के कई संस्थानों की स्थापना हुई। ओ.एन.जी.सी (ONGC), भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP) और हरिद्वार स्थित भेल (BHEL) जैसे बड़े प्रतिष्ठानों की नींव रखने में उनकी भूमिका अग्रणी रही। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) की स्थापना भी उनके महत्वपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

आयोजन समिति ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों और देशभक्तों से अपील की है कि वे इस गोष्ठी में शामिल होकर महापुरुष के व्यक्तित्व पर अपने विचार साझा करें और उनकी पावन स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करें। परिषद के अनुसार, यह संगोष्ठी न केवल महावीर त्यागी जी को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और सिद्धांतों से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish