रुद्रपुर में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत से मचा कोहराम

12
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

रुद्रपुरः रुद्रपुर में रविवार को ज़मीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं।
       
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के अनुसार, फायरिंग में एक मज़दूर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के प्रीत विहार कॉलोनी के कश्मीर सिंह और बिगवारा गांव निवासी सिमरन सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सिमरन का दावा है कि कश्मीर ने उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सिमरन ने कुछ मजदूरों को काम पर रखा। कश्मीर और उसके साथी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद फायरिंग हो गई। इससे एक मजदूर घायल हो गया।
       
पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के नरकटियागंज निवासी कार्तिक के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तीन टीमें बनाई गई हैं। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish