दिल्ली-NCR में कोहरे का ‘कहर’: विजिबिलिटी जीरो, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट और उड़ानों पर लगा ब्रेक

qu0dil2o_dehi-airport_625x300_03_January_25
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

नई दिल्ली: सोमवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिसने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक सूरज की किरणें भी नहीं दिखीं, और शहर जहरीली स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा रहा। इस मौसमी मार की वजह से हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें देरी से उड़ान भर रही हैं, जबकि देशभर से दिल्ली आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट हैं। कुछ ट्रेनें तो 10 घंटे से ज्यादा की देरी झेल रही हैं, और कई को वैकल्पिक रूट से चलाया जा रहा है।

यात्रियों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाह

मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी में कहा कि उत्तरी भारत में कोहरे के कारण कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरलाइंस के आधिकारिक चैनलों से लगातार अपडेट लें, एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय रखें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। दिल्ली में कोहरे के साथ स्मॉग का मिश्रण इतना घातक है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शहर का औसत एक्यूआई 459 दर्ज किया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

वंदे भारत-राजधानी तक नहीं बचीं प्रीमियम ट्रेनें

देरी का शिकार होने वाली ट्रेनों में आम एक्सप्रेस के अलावा वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी और हमसफर जैसी हाई-स्पीड व प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। कम विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देरी या रूट बदलाव की ताजा जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे का असर बना रह सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish