दस साल बाद उत्तर प्रदेश स्कूल हॉकी टीम बनी चैंपियन, 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

muskan-dixit-(6)25
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

लखनऊ: धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश स्कूल हॉकी टीम (अंडर-14) ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। उत्तर प्रदेश ने यह उपलब्धि पूरे दस साल बाद हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2015 में यूपी की स्कूली टीम राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनी थी। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला शनिवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस फाइनल में उत्तर प्रदेश ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी पंजाब को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बनने में सफलता हासिल की।

फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र मो. दानिश और विवेक तिवारी ने एक-एक महत्वपूर्ण गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार खेल और मजबूत रणनीति के दम पर यूपी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद लखनऊ स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के कुल छह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा रहे, जिनमें गोलकीपर अमरजीत तिवारी, विवेक कुमार तिवारी, प्रदीप, कृष्णा, आर. खान और मो. दानिश शामिल हैं। सभी खिलाड़ी गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं और वहीं नियमित रूप से हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इस जीत को टीम वर्क, कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास का परिणाम बताया। दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली यह सफलता न सिर्फ प्रदेश को गौरवान्वित करती है, बल्कि प्रदेश में स्कूली हॉकी के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जगाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish