नैनीताल में तेंदुए का खौफ, घर के बाहर से महिला को उठाकर ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

5
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी शुक्रवार को एक तेंदुए ने घर के बाहर महिला का शिकार किया। इसके बाद घसीटता हुआ उसे जंगल में ले गया। महिला का शव जंगल में से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र का है। जहां तल्ली दीनी गांव में घर के बाहर महिला पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया गया कि महिला घर से बाहर जंगल में घास लेने जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक गुलदार महिला को जंगल में घसीटते हुए ले गया। मामले की सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की खोजबीन शुरू की।

ग्रामीणों को हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी दीनी तल्ली तोक धुरा का शव जंगल में पड़ा मिला। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इसी के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish