बांग्लादेश: 17 साल का वनवास खत्म कर ढाका लौटे बीएनपी नेता तारिक रहमान

12
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान लंदन में 17 साल निर्वासन में बिताने के बाद गुरुवार को ढाका लौट आए। तारिक रहमान की वापसी 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले बांग्लादेश के उथल-पुथल भरे राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण क्षण के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बड़े बेटे रहमान सुबह की फ्लाइट से स्वदेश पहुंचे। अवामी लीग सरकार के कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद उन्होंने खुद ही देश छोड़ दिया था।

जब तारिक रहमान गुरुवार को देश लौटे तो एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिये एयरपोर्ट आई। बीएनपी के झंडे और पटके लिये समर्थक एवं कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पूरे जोश के साथ तारिक रहमान का स्वागत किया। तारिक रहमान की वापसी बंगलादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है। अंतरिम सरकार ने बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के बीच राष्ट्रीय चुनावों की घोषणा की है। इस अवधि में सड़कों पर अक्सर अशांति रही है और कट्टरपंथी भीड़ सार्वजनिक स्थलों पर तोड़फोड़ और आगज़नी के लिये ज़िम्मेदार रही है। इस बीच, बीएनपी के सामने अपनी चुनौतियां हैं। देश के कई हिस्सों में उसके जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली और अराजकता के आरोप लगने से पार्टी की छवि खराब हुई है।

इस अस्थिर माहौल के बावजूद, बीएनपी ने तारिक रहमान का स्वागत करने के लिए ढाका में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि उनकी वापसी आगामी चुनावों से पहले बीएनपी की जीत की संभावनाओं को बढ़ावा देगी। तारिक रहमान के सक्रिय राजनीति में फिर से प्रवेश से विपक्ष की रणनीति को नया रूप मिलने की उम्मीद है और आने वाले महीनों में राजनीतिक मुकाबला और तेज हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish