अमेरिकी एंबेसी ने उत्तराखंड के SDRF के जांबाजों को किया सम्मानित

12
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

देहरादून: दुर्गम इलाकाें और विपरीत परिस्थितियाें में साहसिक, त्वरित व रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास ने उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जॉलीग्रांट मुख्यालय में अमेरिकी दूतावास की ओर से उनके प्रतिनिधि ने एसडीआरएफ के समन्वय सेनानायक अर्पण यदुवंशी काे यह सम्मान साैंपा। राज्य की एसडीआरएफ काे यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के संरक्षित व सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है। चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला टेकरों, बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत वसुधारा में फंसे विदेशी टेकर व गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों के प्रभावी संचालन के लिए दिया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद एसडीआरएफ के समन्वय सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सम्मान पुलिस के समस्त जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” के संकल्प के साथ जनसेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों एवं ट्रेकिंग रूट्स पर फंसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से अनेक जीवन रक्षक कार्य किए गए हैं। प्रतिकूल मौसम एवं अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ कर्मी अदम्य साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता व विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि बल की सुदृढ़, मानवीय एवं पेशेवर पहचान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त करता है। यह उपलब्धि भविष्य में कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish