Agniveer Rally: ARO लैंसडाउन ने जारी किया शेड्यूल, इन पदों के लिए 30 दिसंबर से पहले करें संपर्क अगर एडमिट कार्ड में हो दिक्कत

images - 2025-12-16T164644.016
0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second

देहरादून: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2025 उत्तीर्ण युवाओं के लिए भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडाउन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह भर्ती रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आयोजित की जाएगी।

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) देहरादून कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रैली मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अंतर्गत से एआरओ लैंसडौन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार जिलों के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे। केवल वही अभ्यर्थी रैली में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है।

भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि अंकित होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से एआरओ लैंसडौन से संपर्क कर सकते हैं। इसके पश्चात 30 दिसंबर के बाद सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को रैली में सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी तीन-तीन फ़ोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। कक्षा आठवीं की मार्कशीट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) ग्राम प्रधान,सरपंच की ओर से प्रमाणित होना आवश्यक है। साथ ही रैली सूचना के अनुसार रिलेशन प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। शपथ पत्र रैली स्थल पर तैयार किया जाएगा।

एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों व एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। वे केवल आपको धोखा दे सकते हैं। सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष, निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से की जाती है जिसमें आप केवल और केवल अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर भर्ती हो सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish