इजरायली हमले ने गाजा में बरपाया कहर, हमास का शीर्ष कमांडर ढेर

10
0 0
Read Time:3 Minute, 56 Second

यरूशलम: इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने शनिवार को गाजा पट्टी में एक हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमास की सैन्य शाखा में हथियार निर्माण मुख्यालय के प्रमुख राद साद को मार दिया गया है। इजरायली सेना के अनुसार, साद सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किये गये योजनाकारों में से एक था और अंतिम बचे हुए शीर्ष सरगनाओं में एक था।

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा ‘संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार’ था। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि वह संघर्ष विराम के दौरान हथियारों का निर्माण जारी रखने के लिए भी जिम्मेदार था। हमास ने साद की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इजरायल पर अमेरिका द्वारा प्रायोजित संघर्ष विराम को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हमास ने एक बयान में कहा, “गाजा में जारी अपराध, जिसमें पश्चिमी गाजा शहर में एक नागरिक वाहन पर हमला भी शामिल है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की योजना के अनुसार हस्ताक्षरित संघर्ष विराम समझौते का घोर उल्लंघन है।”

समूह ने कहा, “इजरायली सरकार फलस्तीनी लोगों के खिलाफ अपने अपराधों के परिणामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है, जिसमें नागरिकों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुँचाना शामिल है।” इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को गाजा में इजरायली बलों को घायल करने वाले हमास के एक विस्फोटक उपकरण के विस्फोट के जवाब में साद की हत्या का व्यक्तिगत रूप से आदेश दिया था। इससे पहले शनिवार को, इजरायली सेना ने बताया था कि दक्षिणी गाजा में आतंकवाद विरोधी एक अभियान के दौरान एक बम फट जाने से दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए थे।

इजरायल के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी माइकल मिल्स्टीन ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “साद को मारना हमास के लिए व्यावहारिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से एक झटका है।” लेकिन उन्होंने आगाह किया कि यह अभी भी समूह को उखाड़ फेंकने से बहुत दूर है, क्योंकि समूह ‘सक्षम है और बदलती वास्तविकता के अनुसार खुद को ढल सकता है।’ गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर में प्रभावी हुए इजरायल और हमास के बीच नवीनतम संघर्ष विराम के बावजूद, इजरायल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं, जिसमें 380 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish