दिल्ली: रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

IMG-20251214-WA0689-1536x1156
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

दिल्ली/देहरादून : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित देशभर के वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों के विरोध में यह महारैली आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्षप्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत तथा वरिष्ठ नेताओं के अथक प्रयासों से उत्तराखंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।

इस महारैली में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, राजेन्द्र शाह, विकास नेगी सहित समस्त विधायक, जिला एवं महानगर अध्यक्षगण तथा हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish