14 साल बाद भारत आए फुटबॉल के जादूगर मेसी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की

12
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

कोलकाता: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी करीब 14 साल बाद भारत आए हैं। मेसी के साथ उनके इंटर मियामी के साथी रोड्रिगो डि पॉल और लुइस सुआरेज भी नजर आए। कोलकाता एयर पोर्ट पर मेसी और उनके साथियों का जोरदार स्वागत हुआ। मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर नजर आई। कोलकाता पहुंचने पर मेसी ने अपने 70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी उनसे मुलाकात की। किंग खान और मेसी को एक साथ एक ही मंच पर देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं था।

तीन दिन भारत में रहेंगे मेसी
मेसी तीन दिन के दौरे पर भारत आए हैं। उनके इस टूर को GOAT India Tour नाम दिया गया है। मेसी 13 से 15 दिसंबर तक भारत में ही रहेंगे और इस दौरान वे देश के चार अलग-अलग शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे। इस टूर में मेसी कई बड़ी हस्तियों से भी मिलेंगे। कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद जाएंगे, जहां वो एक फ्रेंडली मैच खेलेंगे, जिसमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। कल 14 दिसंबर को मेसी मुंबई में रहेंगे। 15 दिसंबर को उनका टूर दिल्ली में खत्म होगा, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

मेसी के साथ फोटो लेने को खर्चने होंगे लाखों
GOAT इंडिया टूर 2025 के आयोजकों ने घोषणा की है कि मेसी के साथ एक फोटो क्लिक कराने के लिए 9.95 लाख रुपए खर्च करने होंगे और इस प्रीमियम मुलाकात के लिए सिर्फ 100 लोगों को ही मौका मिलेगा। यह खास मुलाकात और स्वागत समारोह आलीशाल फलकनुमा पैलेस में आयोजित होगा।

14 साल पहले भारत आए थे मेसी
बता दें कि मेसी इससे पहले 2011 में भारत आए थे। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच मैच खेला गया था। यह एक फ्रेंडली मैच था जिसे अर्जेंटीना 1-0 से जीत गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish