कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

1
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम को अधिक ठंड पड़ रही है। जबकि दोपहर के समय धूप खिलने से लोग राहत की सांस ले रहे है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से रातें अधिक ठंडी होगी। कई जगहों पर कुहासा छाए रहने का अनुमान है। तापमान में भी अधिक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 11 दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। 12 दिसंबर को दिन के समय मौसम साफ रहेगा। जबकि रात के वक्त हल्का कुहासा छाया रहने की आशंका है। 13 दिसंबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-रात को अधिक ठंड महसूस की जाएगी। जबकि दोपहर के समय धूप खिलेगी। 14 दिसंबर को आसमान साफ रहने के साथ-साथ धुंध और कुहासा छाया रह सकता है। रात में लोगों को शीतलहर महसूस होगी।

15 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 16 दिसंबर को हल्की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दिन और रात के समय ठंड लोगों को परेशान करेंगी। दोपहर के समय धूप से गर्मी महसूस की जा सकती है। बता दें कि आज देहरादून का अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish