न्यूजीलैंड के फिन एलन नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरुआती मैच

4
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

 पर्थ: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन अगले वर्ष जनवरी में भारत में होने वाली पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज का कुछ हिस्सा मिस कर सकते हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) कमिटमेंट्स की वजह से फिन एलन को यह कदम उठाना पड़ सकता है। रिपोर्ट में फिन एलन के हवाले से बताया है कि सिलेक्शन पेंडिंग रहने तक, बिग बैश खत्म होने के बाद मैं सीधे भारत चला जाऊंगा।

न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए अभी भी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे इसलिए खेलना पसंद है क्योंकि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करता हूं, लेकिन क्रिकेट हर साल बदल रहा है। बता दें न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 11-18 जनवरी के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 21 जनवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। इसके बाद रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में मैच होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish