डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

15
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

देहरादून: पुलिस ने मुख्यमंत्री के ‘ड्रग-फ्री देवभूमि 2025’ संकल्प को मज़बूती देते हुए नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में घरेलू सामान की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) के दो डिलीवरी बॉय सहित कुल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर डिलीवरी की आड़ में स्मैक और चरस जैसे मादक पदार्थों की सप्लाई कॉलेज छात्रों और स्थानीय युवाओं को कर रहे थे।

रायवाला थाना क्षेत्र में पुलिस की रात्रि चेकिंग के दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से  स्मैक 29.94 ग्राम (बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है)। चरस 158 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोतवाली रायवाला में पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू सामान तथा खाने की आपूर्ति करने वाले डिलीवरी प्रतिनिधियों की औचक जांच का अभियान जारी रखें, ताकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish