अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारतीय चावलों पर टैरिफ लगाने की तैयारी

7
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

वाशिंगटन: एक बार फिर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आने वाली खाद पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का विचार कर रहा है। भारत पर टैरिफ लगाने का कारण भारत द्वारा अमरीका में सस्ता चावल बेचना है। ट्रंप ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अमरीका में बहुत सस्ता चावल दे रहे हैं, जिससे अमरीकी किसानों की कमाई कम हो रही है। बता दें कि साल 2025 में भारत और अमरीका के बीच टैरिफ वॉर देखने को मिला था और यही कारण था कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में भी देरी देखी गई। अब एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने इस टैरिफ वॉर को मुद्दा बना दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यह बयान दिया है। दरअसल को व्हाइट हाउस में ट्रंप द्वारा किसानों के लिए नई आर्थिक मदद की घोषणा की जा रही थी।

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों द्वारा अमरीका को बेचे जा रहे सस्ते चावल को डंपिंग करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हालांकि इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त मंत्री से यह भी पूछा कि क्या अमरीका की ओर से भारत को चावल के मामले में किसी तरह की छूट दी गई है। इस पर वित्त मंत्री का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता फिलहाल चल रहा है और अभी तक तय नहीं हुआ है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जरूरत पडऩे पर अमरीका कनाडा से आने वाली खाद पर भी टैरिफ लगा सकता है। बता दें कि अमरीका बड़ी मात्रा में कनाडा से खाद लेता है। अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वह सस्ते दामों पर अमरीका में खाद बेचता है तो टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि फिलहाल यह व्यापार समझौते के अंतर्गत आता है।

जब भी कोई देश अपनी चीज दूसरे देश में कम दाम पर बेचता है तो उसे डंपिंग कहते हैं और डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि इस डंपिंग से अमरीका के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा हैख् क्योंकि दूसरे देश चीजें इतने कम दाम में बेच रहे हैं, जिन दामों पर स्थानीय किसान अपना प्रोडक्ट नहीं बेच पा रहे हैं। यही कारण है कि अब अमरीका भारत के चावल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का विचार कर रहा है, जिससे भारत से अमरीका जाने वाला चावल और महंगा हो जाएगा। इससे उन किसानों पर भी असर पड़ेगा जो भारत से अमरीका चावल भेजते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish