मुख्यमंत्री धामी ने स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ बिताए आत्मीय क्षण

13
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

देहरादून/बागेश्वर: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय बागेश्वर दौरे के दौरान आज दोपहर के समय स्कूल से घर लौट रहे छात्रों के साथ एक सहज और आत्मीय संवाद किया। यह मुलाकात अचानक हुई, जिसने मुख्यमंत्री के मन को अपार सुकून और प्रसन्नता से भर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों से रुककर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों की मासूम मुस्कान, उत्सुकता और ऊर्जा को महसूस किया। “बच्चों की मासूम मुस्कान, उत्सुकता और ऊर्जा को देखकर बचपन की यादें जीवंत हो उठीं। बच्चों की सरल बातें और आनंद ने मन को अपार सुकून और आत्मीयता से भर दिया।”

मुख्यमंत्री का इस तरह सड़क पर स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ अनौपचारिक संवाद करना उनकी सहजता और जनता से सीधे जुड़ाव की प्रवृत्ति को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, खेलकूद और स्कूल के अनुभवों के बारे में पूछा। यह मुलाकात दर्शाती है कि मुख्यमंत्री बच्चों के भविष्य को लेकर कितने संवेदनशील हैं और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। बच्चों के बीच बिताए गए ये क्षण मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बीच तनावमुक्त और सुखद अनुभव लेकर आए, जिसने उन्हें अपने बचपन के दिनों की याद दिला दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish