जौलीग्रांट हवाई अड्डे से विमान कंपनी इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री परेशान

5
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second


देहरादूनः 
राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर शुक्रवार को विमान कंपनी इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच  धीरे-धीरे इंडिगो की फ्लाइट्स शुरू होगी।

बता दें कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से इंडिगो की 13 उड़ानें शुक्रवार को रद्द की गईं। इस फैसले से यात्रियों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डे पर परेशान हुए। इंडिगो स्थिति को संभालने के लिए हवाईअड्डा परिसर में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। जहां प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता, टिकट संबंधी जानकारी और आगे की यात्रा विकल्प उपलब्ध कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम भी सक्रिय रूप से यात्रियों की मदद में जुटी है।

एयरलाइन की ओर से उड़ानें रद्द किए जाने के कारणों पर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इंडिगो ने कहा है कि स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक अफ़वाहों पर ध्यान न दें और केवल एयरलाइन के आधिकारिक अपडेट पर भरोसा रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish