राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट
Raveena kumari December 5, 2025
Read Time:36 Second
देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन/लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात एक सामान्य औपचारिकता के तहत हुई, जिसमें मंत्री ने राज्यपाल को अपने प्रभार वाले विभागों से संबंधित गतिविधियों और राज्य के प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
