Aus vs Eng 2nd Test: ब्रुक का विकेट लेते ही स्टार्क ने रचा कीर्तिमान

14
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐशज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला द गाबा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। डिनर तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जमकर कहर बरपाया। स्टार्क ने 5 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के दो विकेट चटका दिए। स्टार्क ने पहले बेन डकेट को 0 पर आउट किया, उसके बाद ओली पोप को भी बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया।

अपने दूसरे स्पेल में स्टार्क ने हैरी ब्रूक को स्मिथ के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ब्रूक का विकेट लेते ही स्टार्क ने इतिहास रच दिया। दरअसल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर हासिल की है। अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 23.62 की औसत से 414 विकेट लिए थे। लेकिन अब स्टार्क ने उनके इस आंकड़े को पार कर लिया है। स्टार्क ने 102वें टेस्ट मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish