डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय राज्य मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

14
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

नई दिल्ली: उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज (सोमवार) राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) कृष्णपाल गुर्जर से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने सहकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की।

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण देना था।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में एक भव्य ‘सहकारिता मेला’ आयोजित किया जा रहा है। डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता मंत्री के तौर पर कृष्णपाल गुर्जर को इस ‘सहकारिता मेला’ में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए निमंत्रित किया।

माना जा रहा है कि यह मेला अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की थीम के अनुरूप उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने और राज्य के किसानों, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़कर उनकी आजीविका में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति से राज्य के सहकारिता क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish