14 साल के लंबे सफर के बाद बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने छोड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
Raveena kumari December 1, 2025
Read Time:1 Minute, 7 Second
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 14 साल के लंबे सफर को समाप्त करते हुए आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है। इस फैसले के बाद, अब वह पाकिस्तान सुपर लीग में एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। डु प्लेसिस ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट, रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के कप्तान के तौर पर और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स जैसी कई फ्रेंचाइजियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सीएसके ने उन्हें खास अंदाज में विदाई दी। डु प्लेसिस ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं हमेशा सोचता था कि मैं वापस पीली जर्सी में ही खत्म करूंगा।
