‘वेट्टैयन’ का ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर, रजनीकांत-अमिताभ की वापसी

1
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

मुंबई: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर जी सिनेमा पर 29 नवंबर को रात आठ बजे होगा। ज़ी सिनेमा ‘वेट्टैयन’ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ स्क्रीन को रोशन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दो दिग्गज, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन, पूरे 33 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजऱ आ रहे हैं।

इस शनिवार, 29 नवंबर, रात आठ बजे वेट्टैयन का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर होगा। वेट्टैयन की कहानी अथियन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एन्काउंटर स्पेशलिस्ट है। अथियन की दुनिया तब हिल जाती है, जब उसे एहसास होता है कि शायद उसने एक युवा शिक्षिका की हत्या की जांच में जल्दबाजी में एक निर्दोष को मार दिया। पछतावे से टूटकर वह केस दोबारा खोलता है और सामने खुलता है छिपे हुए इरादों, दबी हुई सच्चाइयों और सिस्टम में फैली गहरी भ्रष्टाचार की एक ख़तरनाक भूलभुलैया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish