हिमाचलः रिकांगपिओ में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे

1
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

रिकांगपिओ: केंद्र सरकार के आह्वान पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च को सांसद कंगना रनौत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल की एकता की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अनेक महानायकों और क्रांतिकारियों को दरकिनार किया था, जबकि आज मोदी के नेतृत्व में उन सभी को उनका सम्मान और स्थान मिल रहा है।

सरदार पटेल ने भारत की 552 रियासतों को जोडक़र एक भारत का निर्माण किया और प्रधानमंत्री ने उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर देश को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य कर रहा है, जो देश के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने जनता से भारतीयता, संस्कृति, एकता और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सूरत नेगी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। यूनिटी मार्च के दौरान रिकांगपिओ बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish