उत्तराखंड की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ ने एकता परेड में बिखेरी छटा, PM मोदी ने ताली बजाकर की सराहना

6
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

देहरादूनः गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखण्ड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखण्ड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में आयोजित एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखण्ड को झांकी प्रदर्शन करने का गौरव मिला था। ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ की थीम पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के माध्यम से एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही विकास के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों के दल ने लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि एकता परेड में राज्य के इस प्रदर्शन को दर्शकों की व्यापक सराहना मिली है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish