अमेरिका-चीन के बीच गतिरोध खत्म! बुसान की मीटिंग में हुए कई अहम आर्थिक समझौते

7
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

बीजिंग: ट्रंप टैरिफ के अमरीका और चीन के बीच जारी गतिरोध पर काले बादल छंटने लगे हैं। साउथ कोरिया के बुसान शहर में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग में हुई बैठक के दौरान कई ऐसे फैसले हुए हैं, जो दोनों देशों की दूरियां मिटाने में कामयाब हो सकते हैं। दोनों देशों ने आर्थिक और व्यपारिक समझौतों पर बड़े ऐलान किए हैं। लगभग 2 घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच कई मसलों पर चर्चा हुई है, जिसमें टैरिफ से लेकर सोयाबीन तक मंथन हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को कम करने का फैसला लिया है।

यह टैरिफ 10 प्रतिशत कम करने की बात हुई है। यानी कि चीन पर अब 57 की बजया 47 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। दूसरी ओर चीन ने कहा है कि वह अमरीका से सोयाबीन की खरीद करेगा। इसके अलावा कई अन्य विवादित मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम बाद में देखने को मिल सकते हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बैठक में हुए फैसलों की जानकारी साझा की है। अब देखना यह होगा कि यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों को किस दिशा में ले जाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish