ऋषिकेश: मोहन चट्टी के पास देर रात गहरी खाई में गिरी JCB, 150 मीटर नीचे मिला चालक का शव

0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश के जंपिंग हाइट्स मोहन चट्टी के पास गुरुवार देर रात एक जेसीबी वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने बताया कि जेसीबी लगभग 150 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे गिरी हुई थी, जो ऊपर से दिखाई नहीं दे रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें कल रात करीब 12 बजे किसी भारी वाहन के गिरने की आवाज सुनाई दी थी। सुबह होने पर नदी के दूसरी ओर खाई में गिरी जेसीबी दिखाई दी, जिसके बाद घटना की जानकारी दी गई। एसडीआरएफ टीम पास के वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंच बनाते हुए दुर्गम रास्तों से होकर जेसीबी तक पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को कुछ दूरी पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। टीम ने रोप और स्ट्रेचर की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish