राजभवन में शिष्टाचार भेंट: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रयासों की सराहना की
Raveena kumari October 23, 2025
Read Time:48 Second
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त)से आज राजभवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून की निदेशक भारती ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्रीमती भारती ने राज्यपाल को अकादमी में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी पहल की जानकारी दी। राज्यपाल ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए वन संरक्षण और जलवायु संतुलन के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने और जनजारूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
