राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले मंत्री, सांसद और वरिष्ठ अधिकारीगण
Raveena kumari October 20, 2025
Read Time:42 Second
देहरादूनः राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह से आज राजभवन में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसदगण, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल ने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व उजाला, सकारात्मकता और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने का आह्वान किया।
