पुलिस ने मुजफ्फरनगर से तस्करी हो रहा 10 कुन्टल नकली मावा किया जब्त

2
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

हरिद्वार: त्योहारी सीज़न में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हरिद्वार जिले की चौकी अमानतगढ़ (थाना बुग्गावाला क्षेत्र) पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर से देहरादून सप्लाई किए जा रहे लगभग कुन्टल (1000 किलोग्राम) नकली मावा बरामद किया है।

सजगता से पकड़ा गया अवैध मावा
दीपावली के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड में मिलावटी मावा की तस्करी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, बुग्गावाला पुलिस ने चौकी अमानतगढ़ पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टों में भरा 10 कुन्टल नकली मावा पाया गया। बरामद मावे की कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर से देहरादून हो रही थी सप्लाई
थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में वाहन चालक मोहम्मद आरिफ पुत्र नईम (24 वर्ष), निवासी सुभाषनगर, थाना मंडी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह इस नकली मावे को मुजफ्फरनगर से देहरादून शहर में बिक्री के लिए ले जा रहा था। यह कार्रवाई उत्तराखंड में मिलावटखोरों के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार है।

खाद्य विभाग ने मौके पर ही किया नष्ट
सूचना मिलते ही, तत्काल खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने बरामद मावे के नमूने (सैंपल) जांच के लिए लिए। प्राथमिक जांच और जनता की सेहत पर कोई समझौता न करने की नीति के तहत, शेष पूरे 10 कुन्टल नकली मावे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कड़ी कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने महिंद्रा कार को सीज कर दिया है, और चालक मोहम्मद आरिफ को आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish