आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली गति, MDDA उपाध्यक्ष ने दिए 6 माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश

5
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

देहरादूनः एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जी की अध्यक्षता में आज आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुराने आढ़त बाजार के मालिक अपनी संपत्तियों को रजिस्ट्री के माध्यम से लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करेंगे तथा छह माह के भीतर नए आढ़त बाजार में अपना निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे। यह परियोजना देहरादून शहर के लिए एक मॉडल प्रोजेक्ट साबित होगी, जो प्रभावित व्यापारियों के सम्मानजनक पुनर्वास और आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यावसायिक परिसर की दिशा में बड़ा कदम है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जी ने बताया कि नए आढ़त बाजार में आवंटित भूखंड का 10 वर्षों तक क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, जिससे पुनर्विकास का उद्देश्य सुरक्षित रह सके। पुराने आढ़त बाजार के चौड़ीकरण कार्य के लिए लेफ्ट और राइट साइड की दो अलग-अलग टीमें गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आढ़त बाजार के शिफ्ट होने से सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक तक लगने वाले भीषण जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।

बैठक में मोहन सिंह बर्निया जी (सचिव, एमडीडीए), गौरव चटवाल (संयुक्त सचिव), संजीव कुमार (वित्त नियंत्रक), समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish