मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

6
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 और हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ होगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर, हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं, उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद ऊधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाएं देंगी। हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि राजस्थान के 04 जनपद व उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डॉक्टर, स्टाफ नर्स व काउन्सलर के माध्यम से परामर्श, जांच व उपचार की सुविधा प्रारम्भ की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish