अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का किया वादा

3
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लंबे समय से सत्ता में है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि रूस से तेल की कोई खरीद नहीं की जाएगी। ट्रंप ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि पीएम मोदी ने उनको कब यह जानकारी दी।

अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में नियुक्त अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनसे कहा है कि पीएम मोदी, उनसे (ट्रंप) बहुत प्रेम करते हैं। वह नहीं जानते कि उनका यह सब कहना, पीएम मोदी के राजनीतिक करियर को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। ट्रंप ने कहा, “मोदी एक महान व्यक्ति हैं।” यह संवाददाता सम्मेलन करीब एक घंटे तक चला और इसमें उनके साथ अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के प्रमुख काश पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish