राज्यपाल गुरमीत सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की शिष्टाचार भेंट
Raveena kumari October 13, 2025
Read Time:36 Second
देहरादूनः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से आज राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने डॉ. निशंक का राजभवन में स्वागत किया और उनके अनुभवों की सराहना की।
