पीएम मोदी से मिलीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई गति

5
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

नई दिल्ली: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि उनकी भारत यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और कहा कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति देने के लिए जारी प्रयासों में योगदान देगी।’’इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद से आनंद पहली बार भारत की यात्रा पर हैं।

बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान मोदी ने इस साल जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ “बेहद सार्थक” बैठक की थी। पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और दोनों देशों नागरिकों के बीच संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व पर चर्चा की।”

आनंद और जयशंकर की बैठक में क्या चर्चा हुई?
इससे पहले अनीता आनंद ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बैठक की। बैठक में भारत के जयशंकर ने कहा, हमारी आज की बैठक 26 मई को हुई हमारी टेलीफोन पर बातचीत के बाद से लगातार रचनात्मक चर्चाओं का हिस्सा है। भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध पिछले दो महीनों में लगातार आगे बढ़े हैं। हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी तंत्रों को फिर से शुरू करने और उन्हें मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

आनंद की यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के भारत से संभावित संबंध होने से जुड़े तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद 2023 में बेहद खराब हो गए थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish